Site icon UK NEWS MIRROR

अबू धाबी के ज़ायद अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे से गुवाहाटी के लिए जल्द शुरू होगी उड़ान सेवा

नई दिल्ली। अबू धाबी के ज़ायद अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे से भारत के 22 शहर अगस्‍त महीने से सीधी उड़ान से जुड़ जायेंगे। अभी 17 शहरों के लिये सीधी विमान सेवा उपलब्‍ध है। उड़ान सेवा में वृद्धि से यह पता चलता है कि अबू धाबी पर्यटन क्षेत्र का एक महत्‍वपूर्ण केन्‍द्र है। अबू धाबी हवाई अड्डा के मुख्‍य वाणिज्यिक अधिकरी कारस्टेन नोरलैंड ने एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई सेवाओं की शुरुआत के अवसर पर यह बात कही।

टाटा समूह की एयर इंडिया एक्‍सप्रेस ने इस हफ़्ते नवी मुंबई, इंदौर और लखनऊ से अबू धाबी के लिए उड़ानें शुरू की हैं और गुवाहाटी से अगले महीने यह सेवा शुरू हो जाएगी।

श्री नोरलैंड ने कहा कि भारत से आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या हर साल 20 प्रतिशत से ज़्यादा बढ़ रही है। भारतीय यात्रियों की संख्या लगभग 70 लाख है, जो हवाई अड्डे के कुल यात्रियों का 24 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि ज़्यादा क्षमता की मांग तो है, लेकिन परिवहन अधिकारों की वजह से इसका विस्तार सीमित है।

Exit mobile version