Site icon UK NEWS MIRROR

अमेजन में छंटनी की तैयारी, 30,000 कर्मचारियों की नौकरी पर संकट

नई दिल्ली। दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन अपने खर्चों को कम करने के लिए फिर बड़ी संख्या में कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की योजना बना रही है। सूत्रों के अनुसार, कंपनी 30,000 कॉर्पोरेट कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है। यह छंटनी मंगलवार से शुरू हो सकती है।
यह अमेजन के लगभग 350,000 कॉर्पोरेट कर्मचारियों का करीब 10% है। दरअसल, कंपनी ने कोरोना संक्रमण काल के दौरान बहुत अधिक लोगों को काम पर रख लिया था और अब मांग कम होने के कारण खर्चों में कटौती करना चाहती है। इससे पहले 2022 के अंत में कंपनी ने 27,000 कर्मचारियों को निकाला था। कंपनी के प्रवक्ता ने मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। अमेजन में कुल 15.5 लाख कर्मचारी हैं, इसलिए यह छंटनी कुल कर्मचारियों के मुकाबले एक छोटा हिस्सा है।

Exit mobile version