असम, केरलम और पुद्दुचेरी में विधानसभा चुनाव का मतदान शांतिपूर्वक संपन्न

नई दिल्ली। असम, केरलम और केंद्र शासित प्रदेश पुद्दुचेरी में विधानसभा चुनावों के लिए आज मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। असम की 126 सीटों, केरलम की 140 और पुद्दुचेरी की 30 सीटों के लिए मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
असम में 85 दशमलव चार प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। दक्षिण सालमारा मनकाचर जिले में सबसे अधिक 95 दशमलव एक सात प्रतिशत वोट डाले गये।
केरलम में 78 दशमलव शून्‍य पांच प्रतिशत मतदान रहा। कोझिकोड जिले में सबसे अधिक 80 दशमलव आठ नौ प्रतिशत मतदान हुआ।
केंद्र शासित प्रदेश पुद्दुचेरी में 89 दशमलव आठ तीन प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले।
उधर, कर्नाटक के बागलकोट उपचुनाव में 68 दशमलव सात शून्‍य प्रतिशत वोट डाले गये जबकि दक्षिण दावनगेरे में 68 दशमलव पांच-पांच प्रतिशत मतदान हुआ। नागालैंड के मोकोकचुंग जिले के कोरिडांग विधानसभा क्षेत्र में 82 दशमलव दो एक प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। त्रिपुरा की धर्मनगर सीट पर 80 प्रतिशत से अधिक वोट डाले गये।
असम, केरलम, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और केंद्र शासित प्रदेश पुद्दुचेरी के लिए मतगणना अगले महीने की चार तारीख को होगी।

Leave a comment