Site icon UK NEWS MIRROR

असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल के तराई वाले क्षेत्र और सिक्किम में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट

नई दिल्ली। मौसम विभाग ने असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल के तराई वाले क्षेत्र और सिक्किम में कल तक मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और बिहार में भी अगले दो दिन तक इसी तरह का मौसम रह सकता है। दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू -कश्मीर, लद्दाख, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी अगले तीन से चार दिन तक तेज बारिश की संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, छत्तीसगढ़, तटीय कर्नाटक, झारखंड, केरल, माहे, मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी गुरुवार तक तेज बारिश हो सकती है।
आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, लक्षद्वीप, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, झारखंड, मध्य प्रदेश, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, विदर्भ और पूर्वोत्‍तर क्षेत्र में कल तक बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ तूफान की आशंका है।

Exit mobile version