Site icon UK NEWS MIRROR

आधार ऐप के डाउनलोड चार करोड़ के पार, डिजिटल पहचान सेवाओं में बढ़ा लोगों का भरोसा

नई दिल्ली।  आधार ऐप को चार करोड़ से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है, जो सुविधाजनक और डिजिटल पहचान सेवाओं में लोगों के बढ़ते भरोसे को दर्शाता है। इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने बताया कि इस ऐप के माध्यम से 11 लाख से अधिक पते और 39 लाख लोग मोबाइल नंबर अपडेट कर चुके हैं।

वहीं, ऐप की बायोमेट्रिक लॉक या अनलॉक सुविधा का उपयोग 1 करोड़ 90 लाख से अधिक बार किया है। मंत्रालय ने कहा कि आधार ऐप का बढ़ता उपयोग एक ही स्थान पर सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने वाले डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में उभरने का संकेत देता है।

Exit mobile version