Site icon UK NEWS MIRROR

इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, टॉयलेट में मिला लेटर, पुणे एयरपोर्ट पर कराई गई सुरक्षित लैंडिंग

पुणे: देश के अंदर फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की धमकी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। दिल्ली से पश्चिम बंगाल के बागडोगरा जा रही इंडिगो की फ्लाइट में बम की धमकी मिली थी। टिशू पेपर पर बम की धमकी लिखी मिली थी। जिसको आनन-फानन में लखनऊ की ओर मोड़ा गया था। अब फिर ऐसा ही दिल्ली से पुणे जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में हुआ है।
इंडिगो एयरलाइंस के मुताबिक दिल्ली से पुणे जाने वाली फ्लाइट 6E 2608 में एयरक्राफ्ट के टॉयलेट में हाथ से लिखा हुआ एक नोट मिला, जिसमें बम की धमकी दी गई थी। इस लेटर के मिलने के बाद फ्लाइट में हड़कंप मच गया। इसके बाद उड़ान को पुणे एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कराया और सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया।

Exit mobile version