Site icon UK NEWS MIRROR

इंदौर के गोडाउन में लगी भयंकर आग, दो महिलाओं की जिंदा जलने से मौत

इंदौर: इंदौर के केट रोड की एक केमिकल गोडाउन में आग लग गई। जिस वक्त आग लगी, उस वक्त फैक्टरी में कुछ कर्मचारी के फंसे होने की शंका जताई गई थी। आग लगने की वजह छोटी दीपावाली पर गोडाउन में जलाया गया दीपक बना है। महिलाएं दीपक जला रही थी। तभी उनकी साड़ी में आग लग गई। वे बाहर नहीं निकल पाई। उनके साथ कुछ बच्चे भी थे। वे बाहर भागे और आग लगने की जानकारी दी।
आग पर काबू पाए जाने के जब फायरब्रिगेडकर्मी गोडाउन के भीतर पहुंचे, तो उन्हें दो महिलाएं जली अवस्था में मिली। दोनो गोडाउन की कर्मचारी थी। गोडाउन में अन्य कर्मचारियों के फंसे होने की आशंका जताई गई है। इसके चलते तलाश की जा रही है। आग पर दो घंटे के बाद काबू पाया जा सका।

Exit mobile version