इज़राइल का ईरान पर हमला LIVE: धमाकों से दहला तेहरान; आपातकाल की स्थिति घोषित

इजराइल ने शनिवार तड़के ईरान पर हमला किया, जिससे क्षेत्र में ताजा तनाव पैदा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ईरान की राजधानी तेहरान शहर में एक विस्फोट से गहरा धुआं उठता देखा गया। ईरानी राज्य टेलीविजन ने पुष्टि की कि एक विस्फोट हुआ था, लेकिन नुकसान या संभावित हताहतों के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी गई। ईरानी सरकार की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक बयान नहीं आया। यह विस्फोट ऐसे समय में हुआ है जब तेहरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर ईरान और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच पहले से ही तनाव व्याप्त है।

Leave a comment