Site icon UK NEWS MIRROR

ईंधन संरक्षण के समर्थन में आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने अपने आवास से संकल्प भवन तक 3 किमी साइकिल चलाई

नई दिल्ली। आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन संरक्षण की अपील का समर्थन करते हुए नई दिल्ली स्थित अपने आवास से संकल्प भवन तक तीन किलोमीटर साइकिल चलाई। इस अवसर पर श्री साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा कोविड काल में अपनाई गई प्रथाओं जैसे वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन क्लासेज और वर्चुअल मीटिंग को फिर शुरू करने का आह्वान अनिश्चित वैश्विक परिस्थितियों के बीच व्यापक राष्ट्रीय हित में है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र सेवा के रूप में ईंधन संरक्षण में योगदान देना चाहिए। श्री साहू ने कहा कि ईंधन संरक्षण न केवल एक आर्थिक आवश्यकता है बल्कि एक सामूहिक राष्ट्रीय कर्तव्य भी है।

Exit mobile version