Site icon UK NEWS MIRROR

उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने पार्सल बुकिंग से 460 करोड़ से अधिक राजस्व अर्जित किया

नई दिल्ली। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान पार्सल बुकिंग से लगभग 460 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया है, जो भारतीय रेलवे में सबसे अधिक है। उत्तर रेलवे ने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान दिल्ली मंडल का यह अर्जित राजस्व, भारतीय रेलवे का लगभग 21 प्रतिशत और उत्तर रेलवे का लगभग 78 प्रतिशत है। इसके अलावा, पारदर्शिता बढ़ाने के लिए, दिल्ली मंडल सौ प्रतिशत डिजिटल भुगतान पर ध्यान केंद्रित कर रहा है और मार्च 2026 तक इसे हासिल करने की दिशा में अग्रसर है। वहीं, वर्तमान में, 96 प्रतिशत पार्सल भुगतान ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किया जाता है।

Exit mobile version