Site icon UK NEWS MIRROR

उद्योग संवर्धन विभाग ने 10,000 करोड़ रुपये के स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0 के संचालन को दिशा-निर्देश जारी किए

नई दिल्ली। उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्‍यापार विभाग ने दस हजार करोड़ रुपए के स्‍टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स- 2.0 के लिए संचालन दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन दिशा निर्देशों में निधि को संचालित करने के लिए प्रणाली, प्रशासन और निगरानी को परिभाषित किया गया है। इनका उद्देश्‍य भारत के स्‍टार्टअप परिवेश में पूंजी प्रवाह की कुशलता बढ़ाना तथा सुधार करना है। केन्‍द्रीय वाणिज्‍य और उद्योग मंत्रालय ने कहा है कि यह योजना सेबी में पंजीकृत श्रेणी-एक और दो वैकल्पित निवेश कोष के माध्‍यम से लागू होगी। इसके लिए भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक-सिडबी प्रारंभिक एजेंसी के तौर पर काम करेगा।

Exit mobile version