Site icon UK NEWS MIRROR

‘एक देश, एक चुनाव’ के प्रस्ताव पर जेपीसी की लखनऊ में परामर्श बैठक पूरी

समिति ने कहा कि बातचीत के दौरान मिले सुझावों और विचारों पर अनुशंसाओं को अंतिम रूप देने से पहले और चर्चाओं पर विचार किया जाएगा। बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में जेपीसी के अध्यक्ष पी. पी. चौधरी ने कहा कि समिति अब तक 10 राज्यों का दौरा कर चुकी है। समिति को विभिन्‍न क्षेत्रों के लोगों से कई महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि समिति केवल राष्ट्रीय हित वाली अनुशंसाएं ही संसद में रखेगी।

Exit mobile version