Site icon UK NEWS MIRROR

ओडिशा में लगातार मूसलाधार बारिश से बाढ़ की स्थिति गंभीर

नई दिल्ली। ओडिशा में लगातार बारिश जारी है। बारिश के कारण राज्‍य के उत्तरी जिलों में बाढ़ आने से लाखों लोग विस्थापित हो गए हैं।

एक महीने में चार बार आई बाढ़ से बैतरणी, ​​जलका, बुधबलंगा, सुवर्णरेखा और सालंदी नदियां उफान पर हैं। इससे बालासोर, भद्रक, क्योंझर और मयूरभंज के कुछ हिस्से काफी प्रभावित हुए हैं। विभाग ने चार जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और 14 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। बाढ़ की स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

Exit mobile version