Site icon UK NEWS MIRROR

ओपेक प्लस ने जुलाई महीने में तेल उत्पादन बढ़ाने का किया फैसला

नई दिल्ली। पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन ओपेक प्लस ने जुलाई महीने में तेल उत्पादन बढ़ाने का फैसला किया है। संगठन की वर्चुअल बैठक में यह निर्णय लिया गया।

ओपेक प्लस के सात सदस्य देशों- सऊदी अरब, रूस, अल्जीरिया, इराक, कजाखस्तान, कुवैत और ओमान ने अगले महीने प्रतिदिन लगभग एक लाख अठासी हजार बैरल तेल उत्पादन बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की है।

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हुई है। ऐसे में ओपेक प्लस का यह फैसला अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की उपलब्धता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Exit mobile version