Site icon UK NEWS MIRROR

कर्नाटक में गणेश विसर्जन जुलूस में घुसा ट्रक; आठ लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल

कर्नाटक: कर्नाटक के हासन जिले में शुक्रवार रात एक गांव में गणेश विसर्जन जुलूस में एक ट्रक के घुस गया। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। यह घटना गणेश चतुर्थी उत्सव के अंतिम दिन होसाहल्ली गांव में हुई।
यह घटना हासन जिले के होसहल्ली गांव में रात करीब 8:45 बजे गणेश चतुर्थी के अंतिम दिन हुई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतकों में ज्यादातर युवा लड़के शामिल हैं। सभी घायलों को हासन के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अरकलागुडु से आ रहे ट्रक के चालक ने नियंत्रण खोकर श्रद्धालुओं को कुचल दिया। ग्रामीणों का कहना है कि लॉरी के पहिये के नीचे दबकर चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा, मुझे गहरा दुख है कि गणपति जुलूस में शामिल लोगों पर ट्रक चढ़ने से कई श्रद्धालुओं की जान चली गई। यह बेहद दुखद घटना है। उन्होंने सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की। जेडीएस नेता ने राज्य सरकार से घायलों के मुफ्त इलाज के लिए कदम उठाने की अपील की।

Exit mobile version