Site icon UK NEWS MIRROR

कर्नाटक में मंत्रिमंडल का विस्तार, 19 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली

नई दिल्ली। कर्नाटक में मंत्रिमंडल का विस्‍तार किया गया। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने  बेंगलुरु के लोक भवन में एक सादे समारोह में 19 विधायकों को पद की शपथ दिलाई। अब राज्‍य मंत्रिमंडल में 33 सदस्य हो गए हैं। मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने 3 जून को 13 अन्य मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण किया था। कांग्रेस द्वारा घोषित एकमात्र महिला विधायक गायत्री शांतेगौड़ा ने आज शपथ नहीं ली। एक अन्य विधायक मनकला वैद्य की जगह अंतिम समय में एस. एस. मल्लिकार्जुन को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया आज शपथ ग्रहण समारोह में अनुपस्थित रहे।

Exit mobile version