Site icon UK NEWS MIRROR

कुरनूल में बन रही ड्रोन सिटी देश की पहली परियोजना होगी: नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू

नई दिल्ली।  नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने कहा है कि आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के ओरवाकल में विकसित की जा रही ड्रोन सिटी देश में अपनी तरह की पहली परियोजना होगी। श्री नायडू ने आज ड्रोन सिटी का दौरा किया। उन्होंने ड्रोन की प्रदर्शनी देखी और करीब 70 ड्रोन कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ बैठक की।

श्री नायडू ने कहा कि दो वर्ष पहले अमरावती में राज्य सरकार के सहयोग से ड्रोन सम्मेलन आयोजित किया गया था। इसी दौरान एक ऐसी ड्रोन सिटी बनाने का फैसला किया गया, जहां ड्रोन तकनीक से जुड़े सभी क्षेत्रों को एक जगह लाया जा सके। उन्होंने बताया कि मजबूत ड्रोन व्यवस्था विकसित करने के लिए करीब 150 कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया गया है। ड्रोन सिटी में अब तक करीब 5 हजार करोड़ रुपये के निवेश को अनुमति दी जा चुकी है। श्री नायडू ने कहा कि सरकार का लक्ष्य भारत को ड्रोन निर्माण और तकनीक के क्षेत्र में दुनिया का अग्रणी देश बनाना है।

Exit mobile version