Site icon UK NEWS MIRROR

केंद्रीय मंत्री अश्विनी ने कहा- इस वर्ष के अंत तक भारत में पांच सेमीकंडक्टर संयंत्र चालू हो जाएंगे

नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के साणंद में अत्याधुनिक सीजी सेमी आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर संयोजन और जांच केंद्र का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर  अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इस वर्ष के अंत तक भारत में पांच सेमीकंडक्टर संयंत्र चालू हो जाएंगे। उन्‍होंने कहा कि साणंद संयंत्र केवल 27 महीने में पूरा हो गया। श्री वैष्णव ने कहा कि इस संयंत्र में निर्मित चिप्स का उपयोग कारों, स्कूटरों और कई तरह के औद्योगिक कार्यों में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस केन्‍द्र में निर्मित चिप्स जापान, अमरीका और यूरोप भेजी जाएंगी और इससे भारतीय प्रौद्योगिकी को दुनिया भर में पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयासों से ही यह सफलता प्राप्‍त हो सकी है।

Exit mobile version