Site icon UK NEWS MIRROR

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का इस्तीफा

देहरादून। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया। उन्होंने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी और कहा कि वह सीएम धामी को इस्तीफा सौंपने जा रहे हैं। इस दौरान प्रेसवार्ता कर वह भावुक हो गए। इससे पूर्व उन्होंने अपने राज्य आंदोलन में संघर्ष और योगदान को बताया।
उन्होंने कहा कि जो उस वक्स बयान दिया था उस पर उसी दिन सदन में स्पष्टीकरण भी दे दिया था। मैं भी आंदोलनकारी रहा हूं, लेकिन आज ये साबित करना पड़ रहा है कि हमने भी प्रदेश के लिए योगदान दिया है। लेकिन आज जिस तरह का माहौल बनाया जा रहा है उससे बहुत आहत हूं।  इसलिए मुझे इस्तीफा देना पड़ रहा है। बीते दिनों बजट सत्र के दौरान मंत्री अग्रवाल ने क्षेत्रवाद को लेकर बयान दिया था। जिसके बाद से ही तमाम संगठन और विपक्षी दल उनके इस्तीफे की मांग कर रहे थे।

Exit mobile version