Site icon UK NEWS MIRROR

कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले जत्थे का 15 जून को नई दिल्ली से होगा प्रस्थान

नई दिल्ली। कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए पहले जत्थे का प्रस्‍थान समारोह कल नई दिल्ली में आयोजित किया गया। विदेश राज्यमंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने इस समारोह की अध्यक्षता की। विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह जत्था 15 जून को नई दिल्‍ली से रवाना होगा और नाथू ला मार्ग से यात्रा करेगा।

राज्यमंत्री ने बताया कि यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन किए गए अनुकूलन केंद्रों में की गई है। श्री मार्गेरिटा ने इस तीर्थयात्रा के लिए उत्तराखंड, सिक्किम और उत्तर प्रदेश राज्य सरकारों के अथक प्रयासों की सराहना की।

Exit mobile version