Site icon UK NEWS MIRROR

खाड़ी देशों ने की ईरान से बगावत! तेहरान के खिलाफ युद्ध में अमेरिका का साथ दे रहा सऊदी अरब

नई दिल्ली। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का आज 26वां दिन है। इस युद्ध में ईरान ने अमेरिका से बदला लेने के लिए खाड़ी देशों को भी निशाना बनाया है। ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात, कुवैत और सऊदी अरब में भी हमले किए।
अमेरिका-इजरायल का समर्थन करने इस युद्ध में सऊदी अरब भी आ गया है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने यह दावा किया है कि सऊदी अरब के नेता क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ईरान के खिलाफ अमेरिका का साथ दे रहे हैं।
ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बात करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप से पूछा गया कि क्या प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान अमेरिका को ईरान से जुड़ी कुछ खास चीजें करने के लिए बढ़ावा दे रहे हैं।
इस सवाल के जवाब में राष्ट्रपति ट्रंप ने जवाब देते हुए कहा, ‘हां वह ऐसा कर रहे हैं, वह एक योद्धा हैं। वह हमारे साथ मिलकर लड़ रहे हैं।’
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में यह भी दावा किया कि सऊदी प्रिंस ईरान के खिलाफ इस युद्ध में आने पर यह तर्क दे रहे हैं कि US-इजरायल का सैन्य अभियान मध्य पूर्व को फिर से बनाने का एक ऐतिहासिक मौका है और ट्रंप को तेहरान के खिलाफ युद्ध जारी रखना चाहिए।

Exit mobile version