Site icon UK NEWS MIRROR

गृह मंत्री अमित शाह ने गांधीनगर में पीएम फैमिली केयर ट्रैकर की पायलट परियोजना का किया शुभारंभ

नई दिल्ली।  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के गांधीनगर में पीएम फैमिली केयर ट्रैकर की पायलट परियोजना का शुभारंभ किया। यह एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म जन्म पंजीकरण संख्या या आभा आईडी से जुड़ी एक विशिष्ट आईडी का उपयोग करके गर्भावस्था से लेकर 18 वर्ष की आयु तक लाभार्थियों के स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा पर नज़र रखेगा।

इस अवसर पर श्री शाह ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश के स्वास्थ्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार न केवल योजनाएं बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, बल्कि यह सुनिश्चित करने के लिए भी प्रतिबद्ध है कि लाभ प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि पीएम फैमिली केयर ट्रैकर डैशबोर्ड के माध्यम से सरकारी योजनाओं के लाभों की पहचान की जाएगी और गर्भवती महिलाओं और 18 वर्ष तक के बच्चों तक इन्हें पहुंचाया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान, श्री शाह ने बच्चों के लिए स्वास्थ्य पासपोर्ट जारी किए। कार्यक्रम के बाद, उन्होंने गांधीनगर में पीएम ई-बस सेवा के पहले चरण के तहत इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

 

Exit mobile version