Site icon UK NEWS MIRROR

छत्तीसगढ़ में चार माओवादियों ने डाले हथियार, मुख्यधारा में लौटने वाले नक्सलियों पर था आठ लाख का इनाम

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में चार माओवादियों ने शुक्रवार को पुलिस के समक्ष हथियारों के साथ समर्पण किया। जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन में आइजी पी. सुंदरराज और पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के समक्ष इन माओवादियों ने मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया।
आत्मसमर्पण करने वालों में पांच लाख का इनामी माओवादी सोढ़ी जोगा शामिल है। अन्य माओवादियों में डाबर गंगा, सोढ़ी राजे और माड़वी बुधरी शामिल हैं, जिन पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।
इन माओवादियों ने एसएलआर, इंसास, थ्री नाट थ्री और 303 राइफल सहित जिंदा कारतूस पुलिस को सौंपे। पुलिस अधिकारियों ने आत्मसमर्पित माओवादियों का स्वागत संविधान की पुस्तक भेंट कर किया और पुनर्वास नीति का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया।

Exit mobile version