Site icon UK NEWS MIRROR

तमिलनाडु के डिंडीगुल में अस्पताल में लगी भीषण आग, कई लोगों के मारे जाने की खबर

चेन्नई। तमिलनाडु के डिंडीगुल जिले में स्थित एक निजी अस्पताल में भीषण आग लग गई, जिससे कई लोगों के हताहत होने की आशंका जताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, छह लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, मृतकों की संख्या के बारे में तत्काल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। टीवी पर दिखाए जा रहे दृश्यों में इमारत से आग और धुआँ निकलता हुआ दिखाई दे रहा था। जिस पर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ियों को लगाया गया है।

Exit mobile version