Site icon UK NEWS MIRROR

दिल्‍ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के लिए लू का ऑरेंज अलर्ट जारी

नई दिल्ली। मौसम विभाग ने दिल्‍ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के कई भागों के लिये लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राजस्‍थान, मध्‍यप्रदेश, उत्‍तर प्रदेश, बिहार, छत्‍तीसगढ़, तटवर्ती आंध्रप्रदेश, झारखंड, ओडीशा और तेलंगाना में भी भीषण गर्मी का अनुमान है। पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र में गर्मी और उमस रहेगी।

पूर्वाेत्‍तर भारत, पश्चिम बंगाल के उप हिमालयी क्षेत्र, सिक्किम, केरल, माहे, तमिलनाडु और पुद्दुचेरी में तेज बारिश हो सकती है। जम्‍मू-कश्‍मीर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम, मेघालय, बिहार, पूर्वी उत्‍तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और लक्षद्वीप में गरज के साथ आंधी- वर्षा का अनुमान है ।

Exit mobile version