Site icon UK NEWS MIRROR

दिल्ली-NCR में गर्मी का कहर जारी, पारा 45 डिग्री के पार

दिल्ली-NCR में गर्मी का कहर जारी, पारा 45 डिग्री के पार

नई दिल्ली: राजधानी में आसमान से बरस रही आग के आगे कूलर-एसी तक फेल हो रहे हैं। लोगों को न दिन में चैन मिल रहा है और न ही रात में सुकून। मौसम विभाग ने अगले दो दिन तपिश से राहत के आसार नहीं जताए हैं। यानी 11 और 12 जून को लू का रेड अलर्ट रहेगा।
बुधवार को लोग गर्मी से हलकान दिखे। अधिकतम तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 0.8 के कम डिग्री दर्ज हुआ। कुछ इलाकों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का न्यूनतम स्तर 31 फीसदी रहा। बृहस्पतिवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान बहुत हल्की से हल्की बारिश के साथ बिजली कड़केगी और तेज हवाएं 40-50 किमी प्रति घंटा की गति से चलेंगी, जो गरज के साथ 60 किमी प्रति घंटे की गति तक पहुंच सकती है।
आया नगर में सबसे अधिक तापमान रहा। यहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पालम में 44.5, रिज में 43.6 और लोधी रोड में 43.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। लोधी रोड में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्र के मुताबिक सबसे कम रहा। यहां न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रिज में 26.4, पालम में 29.0 और आया नगर में 27.7 डिग्री दर्ज हुआ।

Exit mobile version