Site icon UK NEWS MIRROR

दुखद: चंपावत के पूर्व विधायक और उत्तराखण्ड वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का निधन

देहरादून। चंपावत के पूर्व विधायक और उत्तराखण्ड वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का आज सुबह दून अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनका लंबे समय से उपचार चल रहा था।
मूल रूप से चंपावत निवासी कैलाश गहतोड़ी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बेहद खास और निकट माने जाते थे। खटीमा विधानसभा से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चुनाव हारने के बाद कैलाश गहतोड़ी ने अपनी सीट छोड़ दी थी और मुख्यमंत्री ने चंपावत से उपचुनाव लड़ा था और भारी मतों से जीत हासिल की।
कैलाश गहतोड़ी के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक व्यक्त किया है। अपनी सोशल मीडिया पोस्ट पर मुख्यमंत्री ने शोक संदेश में लिखा है।
Exit mobile version