Site icon UK NEWS MIRROR

देश के पूर्वी, मध्‍य व दक्षिणी प्रायद्वीपीय क्षेत्रों में आंधी और बारिश की संभावना: मौसम विभाग

मौसम

Weather Update: मौसम विभाग ने अगले तीन-चार दिनों तक देश के पूर्वी, मध्‍य और दक्षिणी प्रायद्वीपीय क्षेत्रों में गरज के साथ आंधी और बारिश की संभावना जताई है। पश्चिमोत्तर क्षेत्रों में इस महीने की 16 तारीख से गर्म हवाएं चलेंगी। जम्मू-कश्‍मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्‍तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में कल, और राजस्थान में 16 तारीख तक गरज के साथ वर्षा होगी।

यह भी पढ़ें: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के लिए खुल गए श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट..

उत्तर प्रदेश और दक्षिणी राजस्थान के मैदानी भागों में चालीस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम कार्यालय ने बताया कि सौराष्ट्र और कच्छ में अगले पांच दिन के दौरान गर्मी और उमस बनी रहेगी। दिल्‍ली में आसमान साफ रहेगा, कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

Exit mobile version