Site icon UK NEWS MIRROR

देश के युवाओं की खेल प्रतिभा राष्ट्र के लिए अमूल्य सामाजिक पूंजी : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि आदिवासी समुदायों सहित देश के युवाओं की खेल प्रतिभा राष्ट्र के लिए अमूल्य सामाजिक पूंजी है। ‘आदिवासी खेल प्रतिभा : हमारा राष्ट्रीय गौरव‘ शीर्षक से आज अपने लेख में राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 से बनी खेल गति को निरंतर मजबूत करने से ऐसे खिलाड़ियों का समूह तैयार होगा जो भारत को वैश्विक खेल महाशक्ति के रूप में स्थापित करेंगे।

राष्ट्रपति ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक सभी भौगोलिक क्षेत्रों, सामाजिक वर्गों और संस्थानों के लिए उपयुक्त खेल पारिस्थितिकी तंत्र प्रदान करने के लिए खेलो इंडिया पहल की सराहना की।

Exit mobile version