Site icon UK NEWS MIRROR

‘द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को नए स्तर पर ले जाने का फैसला लिया’

नई दिल्ली। फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की भारत यात्रा पर विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को विशेष प्रेस वार्ता की। फ्रांस में भारत के राजदूत संजीव कुमार सिंगला ने कहा, यह यात्रा हमारे संबंधों में एक नया मील का पत्थर है, क्योंकि दोनों नेताओं ने हमारी द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को एक नए स्तर पर ले जाने और इसे विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी में बदलने का फैसला किया है।
राजदूत सिंगला ने कहा, भारत और फ्रांस ने वर्ष 2023 में अपनी रणनीतिक साझेदारी के 25 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाया। इस अवसर पर होराइजन 2047 विजन दस्तावेज जारी किया। हमारे पास अगले 25 वर्षों के लिए सबसे महत्वकांक्षी रोडमैप है, जिसका मकसद व्यापक संबंधों को विशेष रणनीतिक साझेदारी तक पहुंचाना है।
वहीं, विदेश मंत्रालय के सचिव पीयूष श्रीवास्तव में कहा, राष्ट्रपति मैक्रों की तीन दिवसीय भारत यात्रा में भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी और मजबूत हुई है। इस दौरान रक्षा, अंतरिक्ष, असैन्य परमाणु उर्जा और आतंकवाद-रोधी सहयोग जैसे मुद्दों पर उच्च स्तरीय वार्ता हुई। पहलगाम हमले के बाद फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने भारत को अभूतपूर्व समर्थन दिया था।

Exit mobile version