Site icon UK NEWS MIRROR

नाइजीरिया की सोने की खदान धंसी, 100 से अधिक मजदूरों की मौत की आशंका; 13 शव बरामद

मईडुगुरी: नाइजीरिया के जाम्फारा राज्य में सोने की खदान धंसने से कम से कम 100 मजदूरों के मारे जाने की आशंका है। घटना कदौरी खदान स्थल, मरू स्थानीय प्रशासन क्षेत्र में बृहस्पतिवार को हुई, जब दर्जनों खनिक भूमिगत होकर काम कर रहे थे। स्थानीय निवासी सानुसी आउवाल ने बताया कि अब तक 13 शव निकाल लिए गए हैं, जिनमें उनका चचेरा भाई भी शामिल है। बचने वाले मजदूर इस हादसे से गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है। बता दें कि जाम्फारा खनिक संघ के मुहम्मदू ईसा ने बताया कि बचावकर्मी भी दम घुटने से प्रभावित हुए।
अवैध खनन इस क्षेत्र में आम है और अक्सर सशस्त्र गिरोह खानों पर नियंत्रण रखते हैं, जिससे दुर्घटनाओं और हिंसा का खतरा बढ़ जाता है। पुलिस प्रवक्ता याजिद अबुबाकर ने अभी तक घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की।
पिछले सप्ताह नाइजीरिया के एक संवेदनशील इलाके में हथियारबंद लोगों ने घात लगाकर हमला किया था। इसमें 14 नाइजरियाई सैनिक मारे गए। यह जानकारी देश के रक्षा मंत्री ने एक बयान में दी। इस पश्चिमी अफ्रीका देश में बढ़ते बढ़ते चरमपंथी हमलों में यह ताजा हमला है। यह हमला तिल्लाबेरी क्षेत्र में हुआ, जो पहले से ही हिंसा और उग्रवाद के लिए कुख्यात है। सरकारी टेलीविजन आरटीएन पर शनिवार रात प्रसारित एक बयान में बताया गया कि यह हमला उस समय हुआ जब सेना की एक इकाई को तिल्लाबेरी के बाहरी इलाके में तैनात किया गया था। उन्हें खुफिया जानकारी मिली थी कि कुछ हथियारबंद लोग मोटरसाइकिलों पर सवार होकर डकैती कर रहे हैं। रक्षा मंत्री सालिफू मोदी ने कहा, यह डकैती की कोशिश वास्तव में एक जाल था, जिससे सैनिकों को घात में फंसाया गया। उन्होंने यह नहीं बताया कि हमले के पीछे किस समूह का हाथ है। नाइजीरिया में कई उग्रवादी समूह सक्रिय हैं, जो आम नागरिकों और सेना दोनों को निशाना बनाते हैं। इनमें इस्लामिक स्टेट से जुड़े संगठन भी शामिल हैं।

Exit mobile version