Site icon UK NEWS MIRROR

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर संवैधानिक संशोधन हेतु संसद का तीन दिवसीय विशेष सत्र कल से शुरू

नई दिल्ली। संसद के विस्तारित बजट सत्र का तीन दिवसीय विशेष सत्र कल से शुरू होगा। यह सत्र 18 अप्रैल तक चलेगा। इस सत्र में मुख्य रूप से नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संवैधानिक संशोधनों पर चर्चा की जाएगी। वर्ष 2023 में पारित इस विधेयक को सरकार लागू करने के लिए तीन संशोधन विधेयक पेश करेगी। अधिनियम में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रस्ताव है।
इस बीच, कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि विपक्षी दल महिला आरक्षण विधेयक के पक्ष में हैं, लेकिन विधेयक को जिस तरीके से पेश किया जा रहा है, उस पर उन्होंने आशंका व्यक्त की। नई दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में श्री खरगे ने दावा किया कि विधेयक राजनीति से प्रेरित है।
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि सभी विपक्षी दल परिसीमन के प्रावधानों के पूरी तरह खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि वे संसद के दोनों सदनों की बहस में भाग लेंगे और इसका विरोध करेंगे।

Exit mobile version