Site icon UK NEWS MIRROR

नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से तबाही, 200 से अधिक की मौत, 33 लापता; हजारों यात्री फंसे

नई दिल्ली/काठमांडू। नेपाल में हो रही मूसलधार बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन से देश भर की सड़कें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। राजधानी काठमांडू की ओर जाने वाले सभी प्रमुख मार्ग बंद हैं। हजारों यात्री विभिन्न स्थानों पर फंसे हुए हैं।
कार्यवाहक प्रधानमंत्री प्रकाश मान सिंह की अगुआई में हुई सर्वदलीय बैठक में बचाव राहत तेज करने का निर्णय लिया गया। बाढ़-भूस्खलन से देश में 204 लोगों की मौत हो चुकी है और 33 अन्य लापता हैं। सुरक्षा एजेंसियों को तलाशी, बचाव और राहत के लिए तैनात किया गया है।

Exit mobile version