Site icon UK NEWS MIRROR

पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा, हरित भारत से होकर गुजरता है विकसित भारत का मार्ग

नई दिल्ली: पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि विकसित भारत का मार्ग हरित भारत से होकर गुजरता है। उन्होंने वैश्विक संरक्षण प्रयासों में भारत के बढ़ते नेतृत्व पर बल दिया।

नई दिल्ली में भारतीय वन सेवा के मध्य-करियर प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री यादव ने इस बात पर बल दिया कि सेवानिवृत्ति के बाद भी वन अधिकारी का दायित्व कभी समाप्त नहीं होता और वे वनस्पतियों और जीवों की आवाज बने रहते हैं।

उन्होंने जलवायु परिवर्तन के शमन में देश की प्रगति, राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित अंशदान लक्ष्यों की प्राप्ति, वन और वन्यजीव शासन प्रणालियों में सुधार और पर्यावरण प्रबंधन के लिए उन्नत प्रौद्योगिकियों के उपयोग को भी बताया।

Exit mobile version