Site icon UK NEWS MIRROR

पश्चिम एशिया तनाव के बीच सरकार ने देशभर में घरेलू LPG की 100% आपूर्ति सुनिश्चित की

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया संकट के बीच सरकार ने देश भर में घरेलू एलपीजी की शत-प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित की है। नई दिल्ली में अंतर-मंत्रालयी संवाददाता सम्‍मेलन में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया कि देश भर में एलपीजी की घरेलू आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। उन्होंने बताया कि एलपीजी सिलेंडरों की ऑनलाइन बुकिंग 98 प्रतिशत तक पहुंच गई है।
मार्च के मध्य से अब तक एक लाख 34 हजार टन से अधिक व्यावसायिक एलपीजी वितरित की जा चुकी है।  सुजाता शर्मा ने कहा कि चार लाख पचास हजार पीएनजी कनेक्शन जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी रोकने के लिए 2100 छापे मारे गए। इनमें से 237 वितरकों पर जुर्माना लगाया गया और 58 एलपीजी वितरकों का लाइसेंस निलंबित किया गया।

Exit mobile version