Site icon UK NEWS MIRROR

पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार तेज, विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं का जोरदार जनसंपर्क अभियान

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार तेज हो गया है। आगामी विधानसभा चुनावों से पहले शीर्ष नेता राज्य भर में जोर-शोर से जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। राज्य में इस महीने की 23 और 29 तारीख को दो चरणों में मतदान होना है।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में एक विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। श्री मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के लोग बदलाव चाहते हैं। उन्होंने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस गठबंधन राज्य में भाजपा के बढ़ते समर्थन से डरा हुआ है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कूच बिहार में उमड़ी भारी भीड़ यह साबित करती है कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस का समय समाप्त हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।

उधर, तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष और राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में रैलियों को संबोधित कर रही हैं। उन्होंने भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा आयोजित की। तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी ने पूर्वी बर्धमान जिले के रैना में एक चुनावी रैली की। कांग्रेस, वामपंथी और अन्य राजनीतिक दल राज्य भर में छोटी-छोटी जनसभाओं के माध्यम से अपने प्रचार अभियान को तेज कर रहे हैं।

Exit mobile version