Site icon UK NEWS MIRROR

पीएम आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण में 2.13 लाख से अधिक अतिरिक्त मकानों को मंजूरी

नई दिल्ली। सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के अंतर्गत पात्र शहरी गरीब परिवारों के लिए 2.13 लाख से अधिक अतिरिक्‍त मकानों को स्‍वीकृति दे दी है। आवासन और शहरी कार्य सचिव श्रीनिवास कटिकिथला की अध्यक्षता में आज नई दिल्‍ली में केंद्रीय स्‍वीकृति और निगरानी समिति की 7वीं बैठक में यह निर्णय लिया गया। योजना के तहत कुल स्‍वीकृत मकानों की संख्‍या अब 16.13 लाख से अधिक हो गई है। आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने बताया है योजना के तहत महिलाओं को मालिकाना हक दिये जाने तथा वंचित वर्गों को मकान दिये जाने को प्राथमिकता दी जा रही है। हाल में स्‍वीकृत दो लाख 13 हजार मकानों में से लगभग दो लाख पांच हजार मकान महिलाओं को तथा 25 हजार मकान वरिष्‍ठ नागरिकों को आवंटित किये गये हैं।

Exit mobile version