पूर्वोत्तर राज्य भारत और विकासशील देशों के बीच एक सेतु का काम करते: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

नई दिल्ली। पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि पूर्वोत्तर राज्य भारत और विकासशील देशों के बीच एक सेतु का काम करते हैं और वैश्विक स्तर पर आर्थिक तथा सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने में सक्षम हैं। उन्‍होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज में पूर्वोत्तर प्रकोष्ठ के वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव, ने-टीम 2026 के 15वें संस्करण में यह बात कही। श्री सिंधिया ने कहा कि 93 प्रतिशत साक्षरता के साथ, पूर्वोत्तर को सभी मोर्चों पर भारत का नेतृत्व करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि नेटीम एक गतिशील मंच है। यह पूर्वोत्तर की क्षमता, ऊर्जा और सांस्कृतिक समृद्धि को दर्शाता है, जिसे भारत की ‘अष्टलक्ष्मी’ के रूप में श्रद्धापूर्वक जाना जाता है।

Leave a comment