Site icon UK NEWS MIRROR

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिन की ऐतिहासिक न्यूजीलैंड यात्रा के बाद स्वदेश रवाना

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी न्यूजीलैंड की अपनी दो दिन की ऐतिहासिक यात्रा संपन्न कर स्‍वदेश के लिए रवाना हो गए हैं। चार दशकों से अधिक समय में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की न्यूजीलैंड की यह पहली यात्रा थी, जिसने द्विपक्षीय संबंधों को काफी मजबूती प्रदान की।

इस यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन से बातचीत की। दोनों देशों ने रक्षा, पर्यटन, खेल, आपदा प्रबंधन और दुग्ध तथा पशुपालन सहित विभिन्न क्षेत्रों में पांच समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान किया।

इस यात्रा का प्रमुख आकर्षण ऑकलैंड के स्पार्क एरीना में आयोजित सामुदायिक कार्यक्रम था, जिसमें भारतीय प्रवासी समुदाय के दस हजार से अधिक सदस्यों ने भाग लिया। सभा को संबोधित करते हुए श्री मोदी ने कहा कि भारत और न्यूजीलैंड का भविष्य आपस में जुड़ा हुआ है और द्विपक्षीय व्यापार समझौता भारत को एक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ाएगा।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री लक्सन ने भारत को एक विश्वसनीय मित्र बताया, न्यूजीलैंड की प्रगति में भारतीय समुदाय के योगदान की सराहना की और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा की।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री लक्सन ने भारत को एक भरोसेमंद मित्र बताया, न्यूजीलैंड की प्रगति में भारतीय समुदाय के योगदान की प्रशंसा की और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना की।

श्री मोदी ने प्रधानमंत्री लक्सन को उनके गर्मजोशी भरे आतिथ्य के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि इस यात्रा ने भारत-न्यूजीलैंड संबंधों में एक नया अध्याय खोल दिया है।

Exit mobile version