Site icon UK NEWS MIRROR

प्रधानमंत्री मोदी ने निजी अंतरिक्ष क्षेत्र से नवाचार की वैश्विक छवि बनाने का आग्रह किया

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि अंतरिक्ष क्षेत्र के स्टार्टअप्स ने सरकार में अपना विश्वास व्यक्त किया है। उन्होंने अंतरिक्ष क्षेत्र के स्टार्टअप्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ चर्चा में, उनसे निरंतर प्रयत्नशील रहने और अंतरिक्ष क्षेत्र का एक मजबूत इकोसिस्टम तैयार करने की अपील की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसा अनुकूल माहौल बनाया जाना चाहिए जिससे दुनिया भर के लोग अंतरिक्ष क्षेत्र में अपना करियर तलाशने और भविष्य बनाने के लिए भारत को पसंदीदा गंतव्य के रूप में देखें। श्री मोदी ने कहा कि लागत के मामले में भारत की स्थिति काफी बेहतर है और देश में कुशल प्रतिभाओं के साथ जोखिम उठाने की मजबूत क्षमता भी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि ये खूबियां भारत को वैश्विक अंतरिक्ष क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने की क्षमता प्रदान करती हैं।

बातचीत में, देश की पहली स्पेस-टेक यूनिकॉर्न कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पवन कुमार चांदना ने अंतरिक्ष क्षेत्र को निजी कंपनियों के लिए खोलने के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। श्री चांदना ने बताया कि उनकी कंपनी ने तीन कारखाने स्थापित किए हैं और कंपनी के पास फिलहाल हर महीने एक रॉकेट बनाने की क्षमता है। इस वर्ष 18 जुलाई को श्री चांदना की कंपनी ने भारत का पहला निजी तौर पर विकसित रॉकेट सफलतापूर्वक लॉन्च किया था।

Exit mobile version