Site icon UK NEWS MIRROR

प्रधानमंत्री मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान में उत्साह से भाग लेने की अपील की

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से हर घर तिरंगा अभियान में उत्साह के साथ भाग लेने और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का दोबारा संकल्प लेने की अपील की है।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि तिरंगा देश का गौरव है और देश के लिए हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने अस बात पर प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की कि इस वर्ष हर घर तिरंगा अभियान के प्रयास वंदे मातरम् को समर्पित हैं, क्योंकि वंदे मातरम् की रचना के 150 वर्ष पूरे हो रहे हैं।

Exit mobile version