Site icon UK NEWS MIRROR

प्रल्हाद जोशी होंगे नए केंद्रीय शिक्षा मंत्री

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद नए शिक्षा मंत्री होंगे। श्री जोशी को उनके मौजूदा मंत्रालय के अतिरिक्त शिक्षा मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है। श्री जोशी, वर्तमान में उपभोक्ता मामले, खाद्य तथा सार्वजनिक वितरण और नवीन तथा नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री के पद पर कार्यरत हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने धर्मेंद्र प्रधान का केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है।

Exit mobile version