Site icon UK NEWS MIRROR

बीरोंखाल के कुणजोली गांव में बादल फटा, दुकानों के साथ लगभग 30 मीटर सड़क क्षतिग्रस्त

cloud_burst_220524

पौड़ी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने जिलाधिकारी पौड़ी को विकासखंड बीरोंखाल के अंतर्गत कुणजोली में अचानक बादल फटने से प्रभावित हुए लोगों को तत्काल राहत पहुंचने के साथ-साथ कनेक्टिविटी बहाल करने के निर्देश दिए हैं।

पढ़ें : बद्रीनाथ मंदिर: 15 तीर्थयात्रियों पर लगा जुर्माना, आप भी न करें ये गलती..

चौबट्टाखाल विधानसभा के अंतर्गत विकासखंड बीरोंखाल के कुणजोली गांव में बुधवार को अचानक बादल फटने से कुछ दुकानों के साथ-साथ लगभग 30 मीटर सड़क पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। स्थानीय विधायक एवं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने मामले का तुरंत संज्ञान लेते हुए जिला अधिकारी पौड़ी को प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाने के साथ-साथ कनेक्टिविटी बहाल करने को कहा।

पढ़ें : मौसम विभाग का रेड अलर्ट, रहें संभलकर, अगले 5 दिन हीट वेव का तांडव

महाराज के त्वरित संज्ञान लेने के बाद मौके पर राजस्व उप निरीक्षक और उनकी पूरी टीम पहुंचने के साथ ही राहत कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

Exit mobile version