भाजपा ने चुनाव पदाधिकारियों का एलान किया; चुने जाएंगे राज्य प्रमुख व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नए साल के साथ संगठन में बड़े बदलाव करने की तैयारी नजर आ रही है। बता दें कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्रियों और नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को उत्तर प्रदेश के लिए चुनाव अधिकारी चयनित किया है।
भाजपा ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के अध्यक्षों और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के चुनाव के लिए चुनाव अधिकारियों की घोषणा की। इसके तहत केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को गुजरात, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को कर्नाटक, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को उत्तर प्रदेश, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर को बिहार, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को मध्य प्रदेश के लिए चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Leave a comment