Site icon UK NEWS MIRROR

भारतीय नौसेना के जहाज उदयगिरि और कवरत्ती वियतनाम का बंदरगाह दौरा पूरा कर रवाना

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना के जहाज उदयगिरि और कवरत्ती दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र में अपनी परिचालन तैनाती के अंतर्गत वियतनाम के हो ची मिन्ह शहर से बंदरगाह दौरा पूरा करने के बाद रवाना हो गए हैं। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इस दौरे पर पूर्वी बेड़े के फ्लेग ऑफिसर, रियर एडमिरल आलोक आनंद ने हो ची मिन्ह शहर की पीपुल्स कमेटी और वियतनाम पीपुल्स नेवी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समुद्री सहयोग, आपसी समन्वय और क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा पर चर्चा की।

मंत्रालय ने बताया कि भारतीय नौसेना ने वियतनाम की नौसेना के साथ मिलकर पेशेवर बातचीत और द्विपक्षीय अभ्यासों में भाग लिया। इसका उद्देश्य अंतर-संचालनीयता को बढ़ाना और समुद्री सहयोग को मजबूत करना था। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आईएनएस कवरत्ती पर एक संयुक्त योग सत्र भी आयोजित किया गया।

Exit mobile version