Site icon UK NEWS MIRROR

भारत-अमेरिका ने हिंद महासागर क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर किया विचार-विमर्श

नई दिल्ली।  विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने अमरीका की उप विदेश सचिव एलिसन हूकर के साथ भारत-अमेरिका इंडियन ओशन स्ट्रैटेजिक वेंचर पहल को आगे बढ़ाने के लिए उपयोगी बातचीत की। यह पहल दोनों देशों के नेताओं ने पिछले वर्ष शुरू की थी।

दोनों पक्षों ने हिंद महासागर क्षेत्र में व्यावहारिक सहयोग और आपसी तालमेल के अवसरों पर चर्चा की। इस दौरान समुद्री सुरक्षा, रणनीतिक बुनियादी ढांचे और संपर्क सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर विचार किया गया। यह चर्चा साझेदार देशों की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए की गई।

Exit mobile version