Site icon UK NEWS MIRROR

भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास दस्तलिक का 7वां संस्करण नमनगन में संपन्न

नई दिल्ली। भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास दस्तलिक का 7वां संस्करण आज उज़्बेकिस्तान के नमनगन में संपन्न हो गया। भारतीय सशस्त्र बलों के 60 कर्मियों वाले दल में सेना के 45 और वायु सेना के 15 कर्मी शामिल थे। उज़्बेकिस्तान के दल में भी 60 कर्मी शामिल थे।
एक सोशल मीडिया पोस्ट में, थल सेना ने कहा कि इस अभ्यास ने अवैध सशस्त्र समूहों को निष्क्रिय करने के लिए संयुक्त अभियानों की तैयारी को बेहतर बनाया है। थल सेना ने यह भी कहा कि इस अभ्यास से आतंकवाद-रोधी प्रयासों में सहयोग का अवसर भी मिला।

Exit mobile version