Site icon UK NEWS MIRROR

भारत और जर्मनी ने निवेश, व्यापार और आपूर्ति श्रृंखला सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया

नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज जर्मनी के वरिष्ठ नेताओं और नीति-निर्माताओं के साथ भारत-जर्मनी आर्थिक सहयोग को मजबूत करने और भारत-यूरोपीय संघ व्यापार साझेदारी को आगे बढ़ाने पर सार्थक चर्चा की। श्री गोयल ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि चर्चा का मुख्य केंद्र व्यापारिक माहौल को मजबूत करना, निवेश प्रवाह को बढ़ाना और वस्त्र, फार्मास्यूटिकल्स, नवीकरणीय ऊर्जा, परिवहन और विनिर्माण सहित प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को गहरा करना था।

दोनों पक्षों ने घनिष्ठ साझेदारी और मजबूत उद्योग सहभागिता के माध्यम से व्यापार विस्तार, नवाचार को बढ़ावा देने और लचीली आपूर्ति श्रृंखलाओं के निर्माण की अपार संभावनाओं को स्वीकार किया।

Exit mobile version