Site icon UK NEWS MIRROR

भारत और जापान ने रणनीतिक तेल भण्‍डार बढाने और समुद्री परिवहन सुगम बनाने के लिए ऊर्जा साझेदारी की घोषणा की

नई दिल्ली। भारत और जापान ने एशिया में रणनीतिक तेल भण्‍डार को बढाने और समुद्री परिवहन सुगम बनाने के लिए ऊर्जा साझेदारी की घोषणा की है। दोनों देशों ने एशिया में जिम्‍मेदार शक्तियों और प्रमुख ऊर्जा उपभोक्‍ता के रूप में ऊर्जा सुगमता को संयुक्‍त रूप से मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने की साझा इच्‍छा व्‍यक्‍त की है। भारत का पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय तथा जापान का अर्थव्यवस्था, व्यापार और उद्योग मंत्रालय विभिन्न पहलों पर सहयोग करेंगे।

दोनों देशों ने अपने-अपने ज्ञान और अनुभव को साझा करने और कच्चे तेल तथा पेट्रोलियम उत्पादों के भंडारण प्रणालियों से संबंधित सहयोग को बढ़ावा देने के महत्व की पुष्टि की। दोनों देशों ने ऊर्जा क्षेत्र में व्यापक सहयोग प्रगाढ करने के लिए संबंधित हितधारकों के बीच संस्थागत सहयोग को बढ़ावा देने की पुष्टि भी की। इसमें तकनीकी और वित्तीय सहयोग शामिल है।

Exit mobile version