Site icon UK NEWS MIRROR

भारत का निर्यात 12 वर्षों में 468 अरब डॉलर से बढ़कर 863 अरब डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली। भारत का निर्यात पिछले 12 वर्षों में 468 अरब डॉलर से बढ़कर 863 अरब डॉलर हो गया है। राजस्‍थान के जयपुर में वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के संयुक्त सचिव साकेत कुमार ने निर्यातकों के लिए एक कार्यशाला में बताया कि इस दौरान निर्यात में 5 दशमलव 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। सेवा क्षेत्र में निर्यात में 9 प्रतिशत से अधिक की उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। हाल के वर्षों में इंजीनियरिंग सामान और इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के निर्यात में भी वृद्धि दर्ज की गई है।

श्री कुमार ने हाल के वर्षों में विभिन्न देशों के साथ हुए मुक्त व्यापार समझौतों से उत्पन्न अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ये समझौते भारतीय व्यवसायों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक बेहतर पहुंच हासिल करने में मदद कर रहे हैं।

Exit mobile version